प्रयागराज के इलाहाबाद इंटर कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी:विद्यार्थियों ने बाल मेले में मॉडल और कलाकृतियां पेश कीं

Nov 15, 2026 - 19:15
0
प्रयागराज के इलाहाबाद इंटर कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी:विद्यार्थियों ने बाल मेले में मॉडल और कलाकृतियां पेश कीं
प्रयागराज के इलाहाबाद इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर बाल मेला, कला प्रदर्शन और विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडल और कलाकृतियां पेश कीं। उन्होंने खान-पान के स्टॉल भी लगाए। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से व्यंजन तैयार किए। इन स्टॉल के जरिए उन्होंने उद्यमिता, प्रबंधन, स्वावलंबन और मिलकर काम करने की सीख दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व निदेशक और राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल के पूर्व कुलपति प्रो. राजीव त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य और वर्तमान की रचनात्मक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक के दौर में विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तर्क करने की क्षमता और नए विचार विकसित करना जरूरी है। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे प्रयोग करने और नए आविष्कारों के बारे में सोचने का मौका देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने को कहा। पूर्व कुलपति और अग्रवाल जातीय शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा, अधिकारों और उनके भविष्य के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का अवसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ज्ञान के साथ संस्कार, संवेदनशीलता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी भी विकसित होनी चाहिए। एडीआईओएस जितेंद्र प्रताप सिंह और नीरज केसरी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के विकास में भूमिका निभाते हैं। कला, विज्ञान, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य डॉ. अनंत कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य अच्छी शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारना और उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के संयोजक बलराम थे और संचालन कुंवर मृगेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष आरके अग्रवाल, राजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. देवी शरण, डॉ. मुकेश त्रिपाठी,माहेश्वरी संत, श्याम शंकर, स्वाति सिंह, शालिनी कनौजिया, रूबी अग्रवाल, कौशिकी अग्रहरि, प्रियंका और पूनम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User