बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:फतेहपुर के तिंदवारी मोड़ पर हादसा; इंटर कॉलेज की बस से टक्कर लगने का आरोप
फतेहपुर में चांदपुर थाना क्षेत्र के तिंदवारी मोड़ के पास शनिवार शाम बस की टक्कर से बाइक सवार अनुज की मौत हो गई। वह गोविंदपुर बिलारी गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, अनुज शनिवार शाम एक साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। तिंदवारी मोड़ के पास सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनुज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, टक्कर मारने वाली बस कृष्णा इंटर कॉलेज बिजौली की थी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से अनुज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव सूचना पर चांदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। गोविंदपुर बिलारी गांव में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)