बांदा में दीपावली किट वितरण अभियान:बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने वितरित कीं करीब 20 हजार दीपावली किट
बांदा में दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों तक खुशियां पहुंचाने के उद्देश्य से बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन की ओर से दीपावली किट वितरण अभियान चलाया गया। संस्थापक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, मोहल्लों और दूर-दराज की बस्तियों में करीब 20 हजार किट वितरित की गईं। प्रवीण सिंह ने झील का पुरवा, जरैली कोठी, मुक्तिधाम, खुटला, मरही माता और चमरोड़ी सहित कई क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर किट वितरित कीं। किट में स्थानीय कुम्हारों के बनाए मिट्टी के दीयों को विशेष रूप से शामिल किया गया। इसके जरिए स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने और 'वोकल फॉर लोकल' व आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया गया। प्रवीण सिंह ने कहा कि दीपावली की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब समाज के हर परिवार तक इसकी रोशनी पहुंचे। स्थानीय उत्पाद अपनाने से कारीगरों की आजीविका को भी सहारा मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)