राजा भैया के राजभवन में श्रीराम कथा होगी:धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो संदेश जारी कर श्रद्धालुओं को बुलाया; 17 से 19 नवंबर तक कथा

Nov 08, 2026 - 10:21
0
राजा भैया के राजभवन में श्रीराम कथा होगी:धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो संदेश जारी कर श्रद्धालुओं को बुलाया; 17 से 19 नवंबर तक कथा
प्रतापगढ़ के कुंडा के बेंती स्थित राजा भैया के राजभवन में 17 से 19 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो संदेश जारी कर उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि 17, 18 और 19 नवंबर को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कथा होगी। 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दिव्य दरबार लगेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर प्रभु श्रीसीताराम के प्रसंग सुनने की अपील की। साथ ही नारियल और हनुमान चालीसा लेकर आने को कहा। उन्होंने नारियल को घर के दरवाजे पर बांधने की बात भी कही। कथा के प्रमुख आयोजक कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की सराहना करते हुए शास्त्री ने उन्हें सनातन धर्म का प्रखर चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि राजा भैया सनातन धर्म की शस्त्र और शास्त्र परंपरा की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User