शामली के 3 वार्डों में 26.40 लाख से सड़कें-नालियां बनेंगी:रेलपार, अटल विहार और गगन विहार में होगा निर्माण; नगरपालिका ने प्रस्ताव पारित किए
शामली। नगरपालिका परिषद शहर के तीन वार्डों में सड़क और नालियों का निर्माण कराएगी। इसके लिए 26.40 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि बोर्ड बैठक में निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। जल्द ही इन कार्यों को शुरू कराकर पूरा कराया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड 11 के मोहल्ला रेलपार की गली नंबर छह में ओम सिंह के मकान से ओमपाल के मकान तक सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 9 लाख 42 हजार 910 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसी तरह वार्ड 13 के मोहल्ला अटल विहार में हेमंत के मकान से सचिन के मकान तक सड़क और नाली बनाई जाएगी। इस कार्य पर 8 लाख 79 हजार 178 रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, वार्ड 20 के गगन विहार में पंकज जैन के मकान से अनुराग गोयल के मकान तक सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 8 लाख 18 हजार 44 रुपये का बजट मंजूर हुआ है। अध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि तीनों स्थानों पर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे। इससे संबंधित मोहल्लों में सड़क और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)