बुल्गारिया में कोहरे के चलते 86 गाड़िया टकराईं, 12 मौतें:46 घायल, हादसे के बाद हाईवे बंद किया; राष्ट्रपति पेरिस में कार्यक्रम छोड़कर देश लौटीं

Nov 10, 2026 - 21:00
0
बुल्गारिया में कोहरे के चलते 86 गाड़िया टकराईं, 12 मौतें:46 घायल, हादसे के बाद हाईवे बंद किया; राष्ट्रपति पेरिस में कार्यक्रम छोड़कर देश लौटीं
बुल्गारिया में मंगलवार को घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजधानी सोफिया को काला सागर के बंदरगाह शहर बर्गास से जोड़ने वाले हाईवे पर 86 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 घायल हुए हैं। हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया। हादसे के कारण बुल्गारिया की राष्ट्रपति इलियाना योतोवा ने भी अपना विदेश दौरा बीच में छोड़ दिया। वह पेरिस पीस फोरम में शामिल होने के लिए पेरिस गई थीं लेकिन हादसे की खबर मिलने के बाद उन्होंने कार्यक्रम छोड़कर बुल्गारिया लौटने का फैसला किया। हादसे के बाद की 6 तस्वीरें हाईवे के दोनों तरफ गाड़ियां टकराई स्वास्थ्य मंत्री कात्या इवकोवा ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे में कई भारी ट्रक भी शामिल थे। एक ही जगह पर हाईवे की दोनों तरफ की लेन में दो बड़े हादसे हुए। ये हादसे सुबह करीब 7 बजे हुए। गीली सड़क और तेज रफ्तार भी हादसे की वजह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के मुताबिक अचानक घना कोहरा छाने से सड़क पर दिखाई देना मुश्किल हो गया था। इसके अलावा सड़क गीली थी और गाड़ियों की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। इन वजहों से हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय गवर्नर मिहाइल काशेरोव ने घटनास्थल पर पहुंचकर कहा कि हादसे का मंजर बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मंगलवार को बुल्गारिया के दौरे पर थीं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री रुमेन रादेव उनसे मुलाकात छोड़कर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… चीनी व्लॉगर्स ने ढाका की झुग्गी-बस्ती को दिल्ली का बताया: भारत ने नाराजगी जताई, कहा- झूठी बातें फैलाने से कोई विश्वास नहीं करेगा बांग्लादेश में कुछ चीनी व्लॉगर्स ढाका की झुग्गी-बस्तियों में जाकर वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि वे इन इलाकों को भारत की राजधानी दिल्ली बताकर चीनी सोशल मीडिया पर लाइव दिखाते थे। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User