जुए के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:उन्नाव में दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत की
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा में मंगलवार शाम जुए के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, गंगाघाट कोतवाली की पश्चिमी चौकी क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जुए को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो से विवाद की पूरी वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट नहीं हो रही है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। गंगाघाट इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि चंपापुरवा में दो पक्षों के बीच मारपीट की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)