सोनिया की किताब पर पंजाब में घमासान:लिखा- गोल्डन टेंपल की तबाही देख रो पड़ीं थी इंदिरा; अकालियों ने पूछा- क्या सिख कत्लेआम-रेप के लिए कहा
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' को लेकर पंजाब में सियासत तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने दावा किया है कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पूर्व PM इंदिरा गांधी की मनोदशा का उल्लेख किया है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार की तस्वीरें देखकर वह परेशान थीं। सोनिया गांधी ने यह भी लिखा है कि इंदिरा गांधी को अपनी मौत का एहसास हो गया था और उन्होंने मरने से पहले ही उन्हें (सोनिया को) बता दिया था। SAD ने कांग्रेस से सवाल किया है कि क्या ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा गांधी ने कांग्रेस को यह कहा था कि दिल्ली की सड़कों पर सिखों का कत्लेआम किया जाए और महिलाओं के साथ सरेआम रेप करें? SAD के चीफ स्पोक्सपर्सन अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि कांग्रेस ऐसी इमोशनल किताबें लिखकर सिखों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। सिखों के साथ हुए पूरे घटनाक्रम को लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पूरी तरह से जिम्मेदार थे। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में क्या-क्या कहा, जानिए... SAD ने सोनिया गांधी की किताब पर कही ये अहम बातें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)