लखनऊ के खाटू श्याम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव:कढ़ी-चावल, खीर और मालपुआ का भोग लगा; 25 हजार से ज्यादा भक्तों ने प्रसाद लिया

Nov 10, 2026 - 21:43
0
लखनऊ के खाटू श्याम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव:कढ़ी-चावल, खीर और मालपुआ का भोग लगा; 25 हजार से ज्यादा भक्तों ने प्रसाद लिया
लखनऊ के बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। बाबा श्याम के दर्शन और अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। महोत्सव में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां पिछले एक सप्ताह से चल रही थीं। इस बार 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। बाबा श्याम को पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित करने के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण शुरू किया गया। मालपुआ समेत कई व्यंजनों के भोग लगे अन्नकूट के प्रसाद में कढ़ी-चावल, मौसमी सब्जियों से तैयार स्वादिष्ट सब्जी, बाजरे की खिचड़ी, खड़ी मूंग, खीर और मालपुआ समेत कई व्यंजन शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में व्यवस्था के बीच भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में दर्शन और प्रसाद को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। कहीं भक्ति भाव से बाबा के दर्शन करते भक्त नजर आए, तो कहीं सेवा में जुटे लोगों ने श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचाया। अन्नकूट महोत्सव में भक्ति, परंपरा और सेवा का संगम देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User