जहांगीराबाद में हुई गोवर्धन पूजा:व्यापारी बुद्धप्रकाश बंसल ने किया पूजन, परिवार के सदस्यों ने की परिक्रमा
बुलंदशहर में जहांगीराबाद में मंगलवार को गोवर्धन पर्व के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना की गई। नगर के प्रमुख मंडी व्यापारी और समाजसेवी बुद्धप्रकाश बंसल व पूनम बंसल के आवास पर गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। पूनम बंसल ने गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई और चौकी पर भगवान श्रीकृष्ण को विराजमान किया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। सभी ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की और उनकी महिमा से जुड़े गीत गाए। पूजा में गाजियाबाद से उनके पुत्र गौरव बंसल, पुत्रवधू अनुजा बंसल और पौत्री परी बंसल शामिल हुए। अमेरिका में पढ़ाई कर रहे उनके पौत्र हर्ष बंसल ने भी पूजा में भाग लिया। बुद्धप्रकाश बंसल और पूनम बंसल ने बताया कि मान्यता के अनुसार, जब देवराज इंद्र ने कुपित होकर ब्रज में घनघोर वर्षा की थी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)