बुलंदशहर में निर्माणाधीन मकान ढहा, दो की मौत:बुजुर्ग समेत 3 मलबे में दबे, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान
बुलंदशहर के थाना छतारी में देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गुरूवार देर रात करीब 12.30 बजे थाना छतारी कस्बा आजाद रोड़ पर एक निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद तीन लोग गहरे मलबे में दब गए, जिसके बाद पूरे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। कमरे में सो रहा था परिवार हादसे में परिवार के राजेश (25) पुत्र दुर्गाप्रसाद, सचिन (17) पुत्र ज्ञानचंद्र, चंद्रकला (70) पत्नी दुर्गाप्रसाद मलबे में दब गए। जिनमें से राजेश और सचिन की मौत हो गई। बताया गया कि मृतक राजेश और मृतक सचिन कमरे के अंदर सो रहे थे,जबकि घायल दादी चंद्रकला कमरे के बाहर बरामदे में सो रही थीं,तभी अचानक पूरी इमारत गिर गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक राजेश अविवाहित था और अपनी मां चंद्रकला के साथ ही रहता था। चेयरमैन और पुलिस ने किया रेस्क्यू हादसे की सूचना सबसे पहले नगर पंचायत चेयरमैन हाजी सलीम ने आधी रात को ही सभी आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही चेयरमैन के निर्देश पर नगर पंचायत छतारी की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और पुलिस-प्रशासन के साथ रातभर रेस्क्यू और राहत कार्य में जुटी रही। चेयरमैन हाजी सलीम खुद भी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे। घटना की सूचना पर थाना छतारी पुलिस,अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ,एसडीआरएफ और एमडीआरवी की टीमें और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अलीगढ़ से मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल भी बुलाई गई। तीन घंटे में तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन करीब तीन घंटो चले रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तीनों को मलबे से बाहर निकाल लिया।एनडीआरएफ ने घटनास्थल पर श्वान दल से भी तलाशी अभियान चलाया। घायलों का इलाज जारी घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भेजा गया है, साथ ही मृतकों को भी मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा गया था जिसमें उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।फिलहाल घायल दादी की हालत सामान्य बताई जा रही है सूचना मिलने पर घटना स्थल पर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन,सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह,सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव, आसपास के थाने नरौरा ,अहमदगढ़ , डिबाई ,पहासू मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे।वहीं सूचना पर एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह,एसडीएम शिकारपुर प्रतीक्षा पांडेय,एसडीएम डिबाई रविकांत चौबे मौके पर पहुंचे।
खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)