थाने के गेट पर पत्नी पर चाकू से हमला:संतकबीरनगर में मायके से विदाई को लेकर विवाद, पति हिरासत में

Oct 30, 2026 - 07:03
0
थाने के गेट पर पत्नी पर चाकू से हमला:संतकबीरनगर में मायके से विदाई को लेकर विवाद, पति हिरासत में
संतकबीरनगर के बखिरा थाने के गेट पर गुरुवार रात विदाई को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के पेट में चाकू मार दिया। महिला को मामूली चोट आई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी पति को पकड़ लिया और महिला को इलाज के लिए मेंहदावल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को घर भेज दिया। घटना के बाद थाने के गेट पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को दी गई तहरीर में भवानी गाड़ा गांव की रहने वाली दिव्यांश ने बताया कि उसकी शादी मई 2026 में गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामपुर गरथौली गांव के रहने वाले शिवप्रसाद से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा, जिसके चलते वह मायके आ गई। दिव्यांश के मुताबिक, 27 अक्टूबर को उसका पति मायके आया और उसे विदा कराकर अपने घर ले गया। वहां फिर विवाद हुआ और पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह उसी दिन वापस मायके आ गई। थाने के गेट पर किया हमला तहरीर के मुताबिक, 29 अक्टूबर को शिवप्रसाद फिर पत्नी के मायके पहुंचा और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। विदाई से पहले लिखापढ़ी कराने के लिए दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाने के गेट के सामने बातचीत के दौरान पति नाराज हो गया और गाली-गलौज करते हुए पत्नी के पेट में चाकू मार दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। महिला के पेट के निचले हिस्से में हल्का घाव हुआ था। उसे मेंहदावल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User