गोरखपुर से मुंबई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:यात्रियों को फेस्टिवल पर घर आना होगा आसान
त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05091/05092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। गोरखपुर से यह ट्रेन 9 और 16 नवंबर को चलेगी, जबकि बांद्रा टर्मिनस से 11 और 18 नवंबर को रवाना होगी। इससे मुंबई और रास्ते के अन्य शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, 05091 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस त्योहार स्पेशल ट्रेन निर्धारित तिथियों पर रात 9:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा और लखनऊ होते हुए कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद टूंडला, ईदगाह आगरा, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी और रतलाम होते हुए गुजरात में प्रवेश करेगी। ट्रेन वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में रात 1:45 बजे बांद्रा से चलेगी ट्रेन वापसी में 05092 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन 11 और 18 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा और रतलाम होते हुए राजस्थान पहुंचेगी। इसके बाद भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला और कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन लखनऊ के ऐशबाग और बादशाह नगर स्टेशन पर ठहराव के बाद गोंडा और बस्ती होते हुए रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस तरह यात्रियों को गोरखपुर से मुंबई और मुंबई से गोरखपुर आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी। ट्रेन में होंगे 21 कोच रेलवे के अनुसार, त्योहार स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें 2 एलएसएलआरडी, 11 सामान्य और 8 स्लीपर कोच शामिल हैं। इससे यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार सफर करने का विकल्प मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)