स्कार्पियो से कुचलने पर घायल तीसरे व्यक्ति की मौत:दो ने मौके पर ही तोड़ा था दम, भूमि विवाद की पंचायत में 6 लोग घायल

Nov 19, 2026 - 10:57
0
स्कार्पियो से कुचलने पर घायल तीसरे व्यक्ति की मौत:दो ने मौके पर ही तोड़ा था दम, भूमि विवाद की पंचायत में 6 लोग घायल
जौनपुर के चक मुस्तफाबाद गांव में बुधवार दोपहर भूमि विवाद की पंचायत के दौरान एक युवक ने स्कार्पियो से लोगों को कुचल दिया। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। छह घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, श्रवण और नरेंद्र यादव भाई हैं। दोनों परिवारों के बीच पैतृक घर की दो फीट जमीन को लेकर विवाद था। मंगलवार शाम दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद सुलझाने के लिए बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे गांव के लोग और दोनों परिवार के सदस्य आजमगढ़-जौनपुर हाईवे के किनारे घर के बाहर पंचायत कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान नरेंद्र यादव के बेटे राम यादव ने पंचायत में बैठे लोगों पर स्कार्पियो चढ़ा दी। घटना में श्रवण यादव के 20 वर्षीय बेटे अमित यादव और मनोज यादव की 40 वर्षीय पत्नी इंदू देवी की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय राजनाथ यादव ने रात में दम तोड़ दिया। घटना में 24 वर्षीय विलेश यादव, 45 वर्षीय राज कुमार, 20 वर्षीय शनि यादव, भगौतीपुर के 16 वर्षीय किशन यादव, 45 वर्षीय मनोज यादव और तरियारी के 22 वर्षीय साहब लाल घायल हुए। चक मुस्तफाबाद के मनोज यादव, मृतक इंदू देवी के पति हैं। घटना के बाद आरोपी राम यादव फरार हो गया। इंदू देवी के पति मनोज यादव की शिकायत पर पुलिस ने राम यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। डीएम उमेश मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User