छठ पूजा से पहले पांचालघाट पर गंदगी:दीपावली के त्योहार पर लोगों ने करो घरों की सफाई की, मूर्तियां सहित अपशिष्ट गंगा किनारे रख गए
फर्रुखाबाद शहर और फतेहगढ़ के करीब 50 परिवार पांचालघाट पर छठ पूजा करते हैं। पूजा में कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन घाट पर गंदगी फैली है। यहां गंगा किनारे घाट पर अवशिष्ट पूजन सामग्री बिखरी पड़ी है घाट के किनारे मूर्तियां और पूजा सामग्री बिखरी पड़ी है। कुछ लोग मूर्तियां गंगा किनारे छोड़ गए हैं, तो कुछ ने अन्य सामग्री पॉलिथीन में रखकर वहीं छोड़ दी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर भी लगे हैं। चार दिवसीय छठ पूजा 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगी। 14 नवंबर को घर पर खरना पूजन के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। 15 नवंबर को व्रती महिलाएं पांचालघाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूजा का समापन होगा। पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण पांचालघाट पर कई जगह बालू कट गई थी। घाट की मरम्मत अब तक नहीं हुई है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि छठ पूजा से पहले जिला पंचायत, प्रधान और नगर पालिका घाटों की व्यवस्था ठीक कराते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)