सरसों की अच्छी-पैदावार के लिए 5-25 अक्टूबर तक करें बुवाई:75% फलियां पकने पर ही काटें फसल, पाले से बचाव तक की दी जानकारी

Nov 12, 2026 - 09:52
0
सरसों की अच्छी-पैदावार के लिए 5-25 अक्टूबर तक करें बुवाई:75% फलियां पकने पर ही काटें फसल, पाले से बचाव तक की दी जानकारी
शामली में रबी सीजन के दौरान सरसों की बेहतर पैदावार लेने के लिए किसानों को खेती के वैज्ञानिक तरीके अपनाने की सलाह दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के विशेषज्ञों ने बुवाई से लेकर कटाई तक फसल प्रबंधन के सुझाव जारी किए हैं। इसमें उन्नत किस्मों के चयन, बीज की मात्रा, खाद, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण और कीटों से बचाव के तरीके बताए गए हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सरसों की बुवाई के लिए 5 से 25 अक्टूबर तक का समय उपयुक्त है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर बुवाई से बचना चाहिए। एक एकड़ में करीब एक किलो बीज का प्रयोग करें। खेत में कतार से कतार की दूरी 45 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 20 सेंटीमीटर रखें। बुवाई के समय डालें खाद, 40 दिन बाद करें पहली सिंचाई विशेषज्ञों ने बुवाई के समय प्रति एकड़ 100 किलो सिंगल सुपर फॉस्फेट, 35 किलो यूरिया और 25 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश डालने की सलाह दी है। खरपतवार नियंत्रण के लिए बुवाई के 1 से 3 दिन के अंदर पैन्डीमेथालीन 30 ईसी की एक लीटर मात्रा को 400 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव करें। बुवाई के 20 से 25 दिन बाद निराई-गुड़ाई करें और अतिरिक्त पौधों की छंटाई करें। पहली सिंचाई 35 से 40 दिन बाद करें। जरूरत पड़ने पर फलियों में दाना बनते समय दूसरी सिंचाई की जा सकती है। फूल आने के दौरान सिंचाई करने से बचने की सलाह दी गई है। माहू-चेपा और पाले से ऐसे करें बचाव सरसों की फसल में माहू और चेपा कीट का प्रकोप होने पर नीम ऑयल की 5 मिलीलीटर मात्रा प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इसके विकल्प के रूप में इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल की 100 मिलीलीटर मात्रा को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ शाम के समय छिड़काव किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर 10 से 12 दिन बाद दोबारा छिड़काव करें। बुवाई के 65 से 70 दिन बाद रोग प्रबंधन के लिए कार्बेन्डाजिम 12 प्रतिशत और मैन्कोजेब 63 प्रतिशत के मिश्रण की 250 ग्राम मात्रा को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव करने की सलाह दी गई है। वहीं, फूल और फलियां बनने के समय थायोयूरिया की 250 ग्राम मात्रा को 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से पाले के प्रभाव से बचाव में मदद मिल सकती है। 75 प्रतिशत फलियां पकने पर करें कटाई विशेषज्ञों के मुताबिक फलियां बनते समय पौधों की नीचे की 20 से 25 प्रतिशत पुरानी पत्तियों की तुड़ाई कर देनी चाहिए। पौधों की छंटाई और पहली सिंचाई के बाद प्रति एकड़ 35 किलो यूरिया का प्रयोग करें। अच्छी पैदावार के लिए जब करीब 75 प्रतिशत फलियां पक जाएं, तभी फसल की कटाई करें। ये किस्में दे सकती हैं बेहतर उत्पादन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सरसों की विभिन्न उन्नत किस्मों की औसत उपज इस प्रकार है: कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी और सिंचाई की उपलब्धता के अनुसार किस्मों का चयन करें। साथ ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करें, ताकि फसल की लागत नियंत्रित रहे और उत्पादन बेहतर मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User