चित्रकूट में सनातन सेना अध्यक्ष का स्वागत:सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों से जोड़ना तथा धर्म के प्रति जागरूक करना उद्देश्य
चित्रकूट में सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह फौजी का चित्रकूट प्रवास के दौरान पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ऐचवारा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज से जातिगत भेदभाव मिटाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का आधार प्रेम, एकता और सेवा है। संगठन का उद्देश्य लोगों को सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों से जोड़ना तथा धर्म के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने युवाओं और प्रबुद्धजनों से संगठन के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। प्रवास के दौरान उन्होंने राजापुर स्थित गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली, लालापुर के आशावर माता मंदिर और ऐचवारा के मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अखंड प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर दिलीप सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)