फतेहपुर में इलाज न मिलने से मरीज की मौत:परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, मौत के बाद भी घंटों ऑक्सीजन लगी रही
फतेहपुर के जिला अस्पताल में मंगलवार शाम 4 बजे 50 साल के दिनेश गुप्ता की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर मरीज को समय से इमरजेंसी इलाज नहीं मिला। डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मौत के बाद भी लगा रहा ऑक्सीजन मास्क परिजनों के मुताबिक, दिनेश की मौत के बाद भी उनके शरीर पर घंटों तक ऑक्सीजन मास्क लगा रहा। उनका आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने मौत के बाद भी ऑक्सीजन नहीं हटाई। हंगामे की सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) मौके पर पहुंचे। परिजनों के विरोध के बाद सीएमएस ने खुद मरीज के शरीर से ऑक्सीजन हटवाई। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया था भर्ती दिनेश गुप्ता मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले थे। वह फतेहपुर के कलेक्टर गंज क्षेत्र में रह रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दिनेश को तुरंत इमरजेंसी इलाज नहीं मिला। उनकी हालत बिगड़ती रही, लेकिन समय पर उपचार नहीं किया गया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया हंगामे और चीख-पुकार की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने नाराज परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों ने दोषी डॉक्टरों और लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इलाज में लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)