एटा में बीज विक्रय प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी:अनियमितताओं पर नोटिस जारी कर गेहूं सहित कई बीजों के नमूने लिए गए

Oct 27, 2026 - 18:27
0
एटा में बीज विक्रय प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी:अनियमितताओं पर नोटिस जारी कर गेहूं सहित कई बीजों के नमूने लिए गए
एटा जिलाधिकारी के आदेश पर सदर, जलेसर और अलीगंज तहसीलों में बीज दुकानों पर छापेमारी हुई। यह अभियान किसानों को रबी सीजन में अच्छी क्वालिटी के बीज सही दाम पर दिलाने और बिक्री में गड़बड़ी रोकने के लिए था। जलेसर में उप जिलाधिकारी पीयूष रावत और जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने हलधर सीड्स से गेहूं के 10 नमूने लिए। मिथिला हाइब्रिड सीड को पैकिंग गड़बड़ी पर नोटिस मिला। कोसमा क्षेत्र में आकांक्षा ट्रेडर्स, मां कैलाश खाद बीज भंडार (नोटिस मिला), कुशवाहा खाद बीज भंडार, रवि ट्रेडर्स (एक नमूना), अशोक खाद बीज भंडार और आकाश खाद भंडार की जांच कर कई दुकानों को नोटिस दिए गए। सदर में उप जिलाधिकारी स्वेता सिंह और उप कृषि निदेशक सुमित पटेल ने गांधी मार्केट, रेलवे रोड पर जांच की। अलीगंज में अपर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौरसिया ने भी छापेमारी की। बीज नमूने लिए, अनियमितताओं पर नोटिस जारी हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User