बुलंदशहर रोड पर अवैध प्लाटिंग पर HPDA का बुलडोजर चला:गोल चक्कर के पास 27,500 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण था, प्राधिकरण ने कार्रवाई की
हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे कार्रवाई की। गोल चक्कर के पास करीब 27,500 वर्ग मीटर जमीन पर बिना मंजूरी के प्लॉट काटे जा रहे थे। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। किसान की जमीन पर काटे जा रहे थे प्लॉट प्राधिकरण के अनुसार, किसान दर्पण त्यागी की जमीन पर मनोज त्यागी और गिरीश शर्मा प्लाटिंग कर रहे थे। इसमें गोल चक्कर के पास 25 हजार वर्ग मीटर और बाईं ओर 2,500 वर्ग मीटर जमीन शामिल थी। टीम ने कार्रवाई के दौरान वहां बनी दीवारों और बीम को गिरवा दिया। कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया। बिना मंजूरी प्लॉट खरीदने से बचें HPDA के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि स्वीकृत नक्शे के बिना प्लाटिंग करना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी भूखंड खरीदने से पहले प्राधिकरण से उसकी मंजूरी की जानकारी जरूर लें। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)