लखनऊ में CHO का धरना:नियमितीकरण, उचित मानदेय, आवास भत्ता और कैशलेस इलाज की सुविधा की मांग
लखनऊ में यूपी के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का आलमबाग स्थित इको गार्डन में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 30वें दिन भी जारी रहा। एक महीने से आंदोलन कर रहे CHO का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है और अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। CHO की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण या कैडर गठन, 4800 ग्रेड पे, वेतन विसंगति दूर कर उचित मानदेय, स्थानांतरण नीति लागू करने, महंगाई भत्ता, आवास भत्ता और कैशलेस इलाज की सुविधा शामिल हैं। आंदोलनरत CHO ने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। मांगों पर लगातार कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। प्रदेशभर के CHO संगठनों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)