बदायूं में विवाहिता का शव बेड पर मिला मिला:दहेज के लिए दुपट्टे से गला घोंटने का आरोप, पति समेत 4 पर केस दर्ज

Oct 27, 2026 - 17:04
0
बदायूं में विवाहिता का शव बेड पर मिला मिला:दहेज के लिए दुपट्टे से गला घोंटने का आरोप, पति समेत 4 पर केस दर्ज
बदायूं के मीरा सराय मोहल्ले में मंगलवार दोपहर 11 बजे एक विवाहिता का शव कमरे में बेड के पास मिला। उसकी मौत रहस्यमय हालात में हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए। मृतका सुजाता उर्फ नेहा (30) के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नेहा की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नेहा के भाई सोनू सागर ने पति जितेंद्र, ससुर महेंद्र पाल और जितेंद्र के दो बहनोई रवि व मोर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। सोनू के मुताबिक, शादी के बाद से ही दहेज को लेकर विवाद था। ससुर चार पहिया वाहन और सोने की अंगूठी की मांग करता था। मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे एक्शन लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User