चुनाव आयोग बोला- SIR पर सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए:सुप्रीम कोर्ट में जवाब दिया, कहा- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया

Oct 26, 2026 - 21:03
0
चुनाव आयोग बोला- SIR पर सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए:सुप्रीम कोर्ट में जवाब दिया, कहा- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया
चुनाव आयोग ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। आयोग ने अदालत से कहा कि SIR पर हुए सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। इनमें SIR से जुड़े 24 जून 2025, 27 अक्टूबर 2025 और 14 मई 2026 तीनों फैसले शामिल हैं। आयोग ने कहा कि जो भी फैसले लिए गए, वह CEC ज्ञानेश कुमार, कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी तीनों की सहमति से लिए गए। कोर्ट में दाखिल एफिडेविट पर भी तीनों ने साइन किया है। यह एफिडेविट राकेश कुमार सिंह की रिट पिटीशन के जवाब में फाइल किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने ECI, CEC और दूसरे अधिकारियों को नोटिस जारी किया था। याचिका इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के आधार पर फाइल की गई थी, जिसमें आरोप था कि SIR से जुड़े 14 जरूरी फैसले ECI के नाम पर लिए गए थे, जबकि इलेक्शन कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने इस पर एतराज जताया था। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User