बांदा में सांप काटने पर सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक:शराब के नशे में बोला, डिब्बे में बंद इसी सांप ने मुझे कांटा
बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा में सोमवार शाम करीब 6 बजे सांप के काटने का मामला सामने आया। 34 साल के रामध्वज सांप के काटने की बात कहकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचा। हैरानी की बात यह थी कि युवक अपने साथ उस सांप को भी लेकर आया था, जिसके काटने की बात वह बता रहा था। सांप जीवित था और डिब्बे में बंद था। युवक के हाथ में सांप से भरा डिब्बा देखकर अस्पताल में मौजूद लोग हैरान रह गए। डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि युवक अस्पताल पहुंचा तो उसने सांप के काटने की जानकारी दी। वह अपने साथ सांप भी लेकर आया था। युवक शराब के नशे में था। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे भर्ती कराने की सलाह दी गई। हालांकि, अस्पताल में जीवित सांप लेकर आने से दूसरी समस्या भी पैदा हो सकती थी। ऐसे में युवक से सांप को अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए कहा गया, ताकि वह किसी तरह डिब्बे से बाहर निकलकर मरीजों और तीमारदारों के लिए खतरा न बने। डॉक्टर के मुताबिक, युवक को काफी समझाया गया। इसके बाद उसने सांप को डिब्बे में बंद कर दिया, लेकिन उसे अस्पताल से बाहर नहीं ले गया। डॉक्टर ने बताया कि सांप के डिब्बे से बाहर निकलने की स्थिति में अस्पताल में मौजूद लोगों के लिए खतरा पैदा हो सकता था। इसी वजह से युवक को सांप बाहर ले जाने के लिए कहा गया। डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि युवक की हालत फिलहाल ठीक है। वह नशे की हालत में था और परीक्षण के दौरान उसमें सांप के काटने से जुड़े कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए। इसके बावजूद उसका उपचार किया जा रहा है। युवक ने सांप के काटने की बात बताई थी, इसलिए चिकित्सकीय जांच के आधार पर उसका इलाज किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)