दादा नगर में निःशुल्क भोजन वितरण:640वीं रसोई में 100 श्रमिकों ने प्रसाद ग्रहण किया
कानपुर में श्री श्याम जी सेवा समिति की ओर से संचालित 640वीं श्री श्याम रसोई के तहत शनिवार, 31 अक्टूबर को दादानगर में भोजन वितरण किया गया। इस दौरान अरुण अरोड़ा ने श्रमिकों को पूड़ी-सब्जी वितरित की। रसोई में करीब 100 श्रमिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के संस्थापक विशाल हरलालका ने बताया कि संस्था जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराकर ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के भाव से कार्य कर रही है। समिति का उद्देश्य जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना और सेवा के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)