1 नवंबर से बदलेगी रामलला की दिनचर्या,जाने सही समय:सुबह 4 बजे पट खुल जाएगा,रात 10 बजे बंद होगा,दोपहर 1 घंटे विश्राम करेंगे रामलला

Oct 31, 2026 - 18:51
0
1 नवंबर से बदलेगी रामलला की दिनचर्या,जाने सही समय:सुबह 4 बजे पट खुल जाएगा,रात 10 बजे बंद होगा,दोपहर 1 घंटे विश्राम करेंगे रामलला
1 नवंबर रामलला की दिनचर्या बदलने जा रही है।इस दिन से प्रारंभ होने वाली दिनचर्या के बारे में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी दी है।इसके अनुसार रविवार से रामलला का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा। प्रातः 4:30 बजे 4:40 तक मंगला आरती होगी।इसके बाद प्रातः 4:40 से 6:30 तक पट बंद अभिषेक, श्रृंगार, धूप, दीप, नैवेद्य और होगा। प्रातः 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी। प्रातः 7:00 बजे से डी1 से भक्तों का दर्शन के निए प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा। प्रातः 7:00 से 8:00 तक दर्शन होगा। प्रातः 8:00 बजे से 8:10 तक पट बंद कर रामलला को बालभोग लगेगा। प्रातः 8:10 से 11:30 तक दर्शन होगा। प्रातः 11:30 बजे से मध्यान्ह 12:00 तक पट बंद राजभोग लगेगा। मध्यान्ह 12:00 बजे राजभोग आरती होगी। मध्यान्ह 12:30 बजे से 1:30 तक पट बंद कर रामलला विश्राम करेंगे। मध्यान्ह 1:35 बजे से दर्शन प्रारंभ होगा। मध्यान्ह 1:35 से 4:00 तक दर्शन होगा। शाम 4:00 बजे से 4:10 तक पट बंद बालभोग लगेगा। फिर 4:10 से रात्रि 6:45 तक दर्शन होगा।इसके बाद रात्रि 6:45 से 7:00 तक पट बंद धूप दीप नैवेद्य होगा। रात्रि 7:00 बजे संध्या आरती होगी। रात्रि 7:00 से 8:00 तक दर्शन होगा। रात्रि 8:00 बजे से 8:30 तक पट बंद रहेगा। इस दौरान धूप दीप नैवेद्य से रामलला की सेवा होगी। रात्रि 8:30 से 9:15 बजे तक दर्शन होगा। रात्रि 9:15 से 9:30 बजे तक पट बंद धूप दीप नैवेद्य से सेवा होगी। रात्रि 9:30 बजे शयन आरती होगी और रात 10:00 बजे पट बंद हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User