पटेल जयंती पर मिनी मैराथन:235 प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर फिटनेस का दिया संदेश
झांसी के नगरा-हाट मैदान में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कनफेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह सेंगर के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सत्येंद्र सिंह तोमर ने किया। मैराथन में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों समेत 235 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य दौड़ में आजमगढ़ के विक्की राजवर ने पहला, मुरादाबाद के राजवीर ने दूसरा और अमरदीप पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को क्रमशः पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिक वर्ग में वेदराम प्रथम रहे। वक्ताओं ने युवाओं को नियमित व्यायाम, खेलों में भागीदारी और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन नीतू साहू और डॉ. आदित्य साहू ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)