शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर में 3 जून को दर्ज हुई थी एफआईआर, भेजा जेल

Nov 09, 2026 - 22:53
0
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर में 3 जून को दर्ज हुई थी एफआईआर, भेजा जेल
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अजय कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी गोठौरा, थाना अदलहाट के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। मां ने दर्ज कराया था मुकदमा पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को एक महिला ने अदलहाट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नामजद युवक उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आरोपित की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अदलहाट पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार को उपनिरीक्षक राजेश प्रसाद यादव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User