आलू की मंदी से परेशान किसान ने दी जान:फर्रुखाबाद में चचेरे भाई ने कहा- डेढ़ लाख का कर्ज था

Nov 09, 2026 - 23:43
0
आलू की मंदी से परेशान किसान ने दी जान:फर्रुखाबाद में चचेरे भाई ने कहा- डेढ़ लाख का कर्ज था
फर्रुखाबाद के अभयपुर नगरिया गांव में आलू की मंदी से परेशान में किसान आदित्य कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। चचेरे भाई के मुताबिक, आदित्य पर करीब डेढ़ लाख रुपए तक का कर्ज था। परिजनों ने सोमवार सुबह करीब 7 बजे आदित्य का शव घर के पास छप्पर में लटका देखा। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के इस गांव में आदित्य ने कर्ज लेकर करीब 9 से 10 बीघा खेत में आलू बोया था। फसल कोल्ड स्टोरेज में रखी गई, लेकिन बाजार में उचित भाव नहीं मिला। परिजनों के मुताबिक, आलू फेंकना पड़ा और इससे नुकसान हुआ। परिजनों ने बताया कि आदित्य ने खेती की लागत के लिए रुपए उधार लिए थे। चचेरे भाई ने कर्ज करीब एक से डेढ़ लाख रुपए बताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User