सीतापुर में मारपीट से घायल व्यक्ति की मौत:शराब पीकर सात लोगों ने जमकर पीटा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Nov 09, 2026 - 23:27
0
सीतापुर में मारपीट से घायल व्यक्ति की मौत:शराब पीकर सात लोगों ने जमकर पीटा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे विवाद के दौरान एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। परिजन घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार,थाना क्षेत्र के छतौना निवासी 50 वर्षीय गया प्रसाद का गांव के ही विपक्षी रामू से शराब पीने के बाद आपसी कहासुनी के बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि रामू पक्ष की तरफ से करीब 7 लोगों ने मिलकर गया प्रसाद को गांव में इस कदर पीटा गया कि वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बेटियां और 4 बेटे है। घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस विवाद की असल वजह का पता लगाने के साथ ही मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बारे में परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी का कहना है कि मामले में तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User