दिन में तेज धूप से गर्मी, रात में गुलाबी ठंड:न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दोगुने का अंतर, सर्दी जुकाम के मरीज बढ़े
शहर में सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास बढ़ रहा है, जबकि दोपहर में तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है। शनिवार को मौसम साफ रहने और दिन में धूप खिलने का अनुमान है। एक दिन पहले शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में दोगुने का अंतर रहने से मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। न्यूनतम पारा 16.4 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा। तापमान में अंतर बना हुआ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, शनिवार सुबह मौसम ठंडा रहेगा। दिन चढ़ने के साथ तेज और साफ धूप निकलेगी। शाम और रात में आसमान साफ रहने से हल्की गुलाबी ठंड महसूस होगी। फिलहाल दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर बना हुआ है। अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 32.4 डिग्री रहा दिन का पारा सीएसए की ओर से शुक्रवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई।शुक्रवार सुबह ठंडक रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने से दोपहर में गर्मी महसूस हुई। शाम को मौसम में फिर बदलाव आया और ठंडी हवाएं चलने लगीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)