भदोही में 13 केंद्रों पर होगी पीईटी:25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को 33,984 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, मजिस्ट्रेट भी तैनात

Oct 24, 2026 - 08:01
0
भदोही में 13 केंद्रों पर होगी पीईटी:25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को 33,984 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, मजिस्ट्रेट भी तैनात
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को जिले के 13 केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 33,984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। हर पाली में 5664 अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। पारदर्शी एग्जाम कराने के लिए हर केंद्र पर एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। डीएम शैलेष कुमार की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने केंद्राध्यक्ष, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार और एसडीएम हैं, जबकि स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस बार भी राजकीय, वित्तपोषित और सीबीएसई के स्कूलों को ही केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने यह जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User