महगवां स्टेशन पर मेमू ट्रेन के ठहराव को हरी झंडी:30 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन के रूप में होगा संचालन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
जौनपुर में वाराणसी-फैजाबाद रेलखंड पर स्थित महगवां रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी पत्र के मुताबिक, वाराणसी से अयोध्या के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04201 अप और 04202 डाउन अब महगवां स्टेशन पर भी रुकेंगी। इस फैसले से आसपास के गांवों के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। वाराणसी से अयोध्या के बीच चलने वाली दोनों ट्रेनों का संचालन फिलहाल 30 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जाएगा। महगवां स्टेशन पर ठहराव की मंजूरी मिलने से स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। कोरोना महामारी से पहले इस रेलखंड पर ट्रेन का ठहराव बंद होने के कारण आसपास के गांवों के लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने जनसंवाद के माध्यम से अपनी समस्या रखी थी और स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव शुरू कराने की मांग की थी। आसपास के गांवों के यात्रियों को मिलेगा लाभ ग्रामीणों का कहना है कि स्टेशन पर नियमित ठहराव होने से क्षेत्र के लोगों को और अधिक सुविधा मिलेगी। स्टेशन मास्टर स्वतंत्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस फैसले से महगवां और आसपास के गांवों के यात्रियों को फायदा होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)