UPSSSC PET परीक्षा कल:प्रयागराज में 48 केंद्रों पर 1.13 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तीन दिन छह पालियों में होगा आयोजन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 जिले में 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिले में 48 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1,13,472 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। तीन दिन, छह पालियों में परीक्षा परीक्षा तीन निर्धारित तिथियों में प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस प्रकार तीनों दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न होगी। नकलविहीन परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा, जो केंद्र पर अनुशासन और परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट गोपनीय परीक्षा सामग्री को पुलिस सुरक्षा में केंद्रों तक पहुंचाएंगे और परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे सुरक्षित रूप से जमा कराएंगे। आयोग के सचिव ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और सह-केंद्र व्यवस्थापकों को अपनी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 35.50 लाख अभ्यर्थी प्रदेशभर में पीईटी-2026 के लिए 60 जिलों में कुल 1,372 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर लगभग 35.50 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पीईटी उत्तर प्रदेश में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा है। इसे उत्तीर्ण करने के बाद ही अभ्यर्थी संबंधित भर्तियों के लिए आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)