दीपके बोले-आशुतोष और सौरव मुझसे बड़े नेता हैं:कल देशभर में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, अर्थशास्त्री प्रभाकर होंगे शामिल; आज INDIA ब्लॉक की ऑनलाइन बैठक

Oct 22, 2026 - 09:09
0
दीपके बोले-आशुतोष और सौरव मुझसे बड़े नेता हैं:कल देशभर में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, अर्थशास्त्री प्रभाकर होंगे शामिल; आज INDIA ब्लॉक की ऑनलाइन बैठक
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि दोनों उनसे बहुत बड़े नेता हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि वे सौरव और आशुतोष के आदेश मानने के लिए तैयार हैं। सौरव और आशुतोष को 7 दिन बाद दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) से जमानत मिली। दोनों को 50 हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था। कल देशभर में SIR के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन होंगे। इनमें अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर, अभिनेता प्रकाश राज और अभिजीत दीपके शामिल होंगे। INDIA ब्लॉक के नेता आज शाम ऑनलाइन बैठक करेंगे। इसमें वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User