बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव कल:सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Oct 22, 2026 - 10:03
0
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव कल:सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मतदान 23 तारीख को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। निर्वाचन प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को 22 तारीख की सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। जिले भर के कुल 6,763 शिक्षक मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। संजय कम्युनिटी हॉल में कर्मचारियों की ब्रीफिंग, एडीएम ने दिए निर्देश चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियां समझाने के लिए संजय कम्युनिटी हॉल में विशेष सत्र आयोजित किया गया। यहां एडीएम संतोष कुमार सिंह ने टेबलवार तैनात सभी मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने के सख्त निर्देश दिए। प्रत्येक बूथ पर 4 मतदान कर्मी, माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफर रखेंगे नजर मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर बूथ पर विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 1 पीठासीन अधिकारी के साथ 3 मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने और गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए 1 माइक्रो ऑब्जर्वर तथा 1 वीडियोग्राफर की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है। 6 सुपर जोन, 10 जोन और 22 सेक्टरों में बंटा जनपद, आर्म्ड गार्ड संभालेंगे सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पूरे जनपद को 6 सुपर जोन, 10 जोन और 22 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर और जोन में मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ सुरक्षा के मद्देनजर 1 सब-इंस्पेक्टर (SI) और 2 आर्म्ड गार्ड मुस्तैद रहेंगे, ताकि मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे। केंद्र के भीतर मोबाइल फोन पर पाबंदी, गेट पर जमा कराने की रहेगी व्यवस्था मतदान केंद्र की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। कोई भी वोटर या अनाधिकृत व्यक्ति अंदर फोन नहीं ले जा सकेगा। मतदाताओं के मोबाइल सुरक्षित जमा कराने के लिए मतदान केंद्र के मुख्य गेट पर ही कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User