कन्नौज में आंगनबाड़ी भर्ती का परिणाम जारी:125 पदों पर चयन के लिए आए थे 3045 आवेदन, 8 केंद्रों का परिणाम अभी लंबित

Oct 22, 2026 - 10:03
0
कन्नौज में आंगनबाड़ी भर्ती का परिणाम जारी:125 पदों पर चयन के लिए आए थे 3045 आवेदन, 8 केंद्रों का परिणाम अभी लंबित
कन्नौज जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 125 पदों के लिए कुल 3045 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों का बाल विकास परियोजनावार भौतिक सत्यापन करने के साथ संबंधित पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सत्यापन भी कराया गया। इसके बाद चयन समिति की संस्तुति और जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के अनुमोदन के बाद परिणाम जारी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई। सत्यापन कार्य में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने भूमिका निभाई। बीपीएल विधवा को मिली पहली वरीयता शासनादेश के अनुसार चयन में बीपीएल विधवा महिलाओं को पहली वरीयता दी गई। इसके बाद बीपीएल परित्यक्ता (तलाकशुदा), बीपीएल महिला, एपीएल विधवा, एपीएल परित्यक्ता और एपीएल महिला को क्रमशः वरीयता प्रदान की गई। समान वरीयता की स्थिति में शैक्षिक अंकों के आधार पर चयन किया गया। आठ आंगनबाड़ी केंद्रों का परिणाम लंबित जलालाबाद परियोजना के आमपुर्वा और घासीपुर्वा, तालग्राम परियोजना के किशनपुर एवं उमर्दा परियोजना के भुलभुलियापुर, हरिजनपूर्वा, नान्हेपूर्वा, बरेवा और धोबीपूर्वा आंगनबाड़ी केंद्रों का परिणाम निवास, आय और आयु की जांच के कारण लंबित है। जांच पूरी होने के बाद इन केंद्रों का परिणाम घोषित किया जाएगा। आपत्ति के लिए तय की गई समयसीमा भर्ती परिणाम को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत 23 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे तक आवश्यक साक्ष्यों और शपथ पत्र के साथ विभागीय ईमेल आईडी kannaujdpo@gmail.com पर भेजी जा सकती है। शिकायत की मूल प्रति 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। अन्य माध्यमों से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। भर्ती परिणाम विकास भवन और संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालयों में चस्पा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User