दीपों और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाया बहराइच:गेंदघर मैदान में देर शाम तक होती रही आतिशबाजी की खरीदारी
बहराइच में दीपावली पर रविवार को बहराइच शहर दीपों और रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से जगमगा उठा। घरों, दुकानों, बाजारों और मंदिरों में दीप जलाकर लोगों ने उल्लास के साथ पर्व मनाया। बाजारों में दिनभर रौनक रही। शाम होते ही शहर रोशनी से नहा उठा और लोगों ने परिवार के साथ दीपावली की खुशियां मनाईं। पटाखा बाजार में देर शाम तक रही भीड़ दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। लोग पूजा के लिए फूल, मिठाई, दीपक और अन्य सामग्री खरीदते नजर आए। गेंदघर मैदान में लगाए गए पटाखा बाजार में देर शाम तक खरीदारों की भीड़ जुटी रही। लोग परिवार के साथ पटाखे खरीदने पहुंचे। अनुमान है कि नगर क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये के पटाखों की बिक्री होगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने इंतजाम किए। प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिले के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)