बरौनी-एक्सप्रेस में डिप्टी सीटीआई से मारपीट करने वाले तीन अरेस्ट:चेन पुलिंग के बाद हुआ था विवाद, घटना के चलते ट्रेन 54 मिनट हुई थी लेट

Nov 08, 2026 - 18:30
0
बरौनी-एक्सप्रेस में डिप्टी सीटीआई से मारपीट करने वाले तीन अरेस्ट:चेन पुलिंग के बाद हुआ था विवाद, घटना के चलते ट्रेन 54 मिनट हुई थी लेट
ललितपुर में बरौनी एक्सप्रेस में बिना टिकट एसी कोच में घुसने से रोकने पर तीन यात्रियों ने डिप्टी मुख्य टिकट निरीक्षक (डिप्टी सीटीआई) के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने टिकट जांच में इस्तेमाल होने वाली रेलवे की हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) मशीन भी तोड़ दी। घटना के कारण ट्रेन 54 मिनट देरी से रवाना हुई। जीआरपी ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने रविवार शाम 4 बजे प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। अलार्म चेन खींचने पर कोच से नीचे उतरे थे डिप्टी सीटीआई उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में ललितपुर स्टेशन पर तैनात डिप्टी सीटीआई रामसजीवन पुत्र हीरालाल की 5 नवंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे ट्रेन नंबर 19435 बरौनी एक्सप्रेस में ड्यूटी थी। उन्हें ए-1, ए-2, बी-1, बी-2 और बी-3 कोच में टिकट जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। ट्रेन ललितपुर स्टेशन से रवाना हुई ही थी कि किसी ने अलार्म चेन खींच दी। चेन को रीसेट करने के लिए रामसजीवन ए-1 कोच से नीचे उतरे। इसी दौरान उन्होंने तीन लोगों को बिना टिकट एसी-1 कोच में घुसने की कोशिश करते देखा। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की रामसजीवन ने तीनों को रोकते हुए बिना टिकट एसी कोच में प्रवेश नहीं करने को कहा। आरोप है कि इस पर तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद टिकट जांच में इस्तेमाल होने वाली रेलवे की सरकारी एचएचटी मशीन भी तोड़ दी। टीकमगढ़ के रहने वाले हैं तीनों आरोपी जीआरपी ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान अजय अहिरवार निवासी श्रीनगर कंगना खेरा, टीकमगढ़, लक्ष्मण अहिरवार निवासी दीम मोर, थाना बलदेवगढ़, टीकमगढ़ और धूराम अहिरवार निवासी ग्राम खरगापुर, टीकमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मारपीट और रेलवे के सरकारी उपकरण को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User