श्रीनगर चैंपियनशिप में गोरखपुर की महिला टीम:कुमकुम के नेतृत्व में खेल रही अनाया एकेडमी, 8 टीमें कर रहीं प्रतिभाग

Oct 30, 2026 - 17:18
0
श्रीनगर चैंपियनशिप में गोरखपुर की महिला टीम:कुमकुम के नेतृत्व में खेल रही अनाया एकेडमी, 8 टीमें कर रहीं प्रतिभाग
गोरखपुर की महिला हॉकी टीम श्रीनगर में आयोजित द्वितीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही है। 28 से 31 अक्टूबर तक श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में अनाया हॉकी एकेडमी की टीम कप्तान कुमकुम के नेतृत्व में प्रतिभाग कर रही है। आठ टीमों वाली इस प्रतियोगिता में रिया, मुस्कान, सानिया कौर, सिंपल और गोलकीपर महक सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की प्रशिक्षक करिश्मा पति और प्रबंधक शिवम हैं। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक रीता मिश्रा ने बताया कि एकेडमी के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों की युवा और अनुभवी महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User