डंपर की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत:कौशांबी में मां के साथ बाइक से लौट रहे थे, एकसाथ उठेगी अर्थी
कौशांबी में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शिव पूजा से मां के साथ बाइक पर घर लौट रहे दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मां की आंखों के सामने दोनों बेटों की जान चली गई। मंगलवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। दोनों भाईयों की बुधवार को एक साथ अर्थी उठेगी। पीछे से आए डंपर ने बाइक में मारी टक्कर महेवाघाट थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव के रहने वाले राकेश साहू प्रयागराज के पीपलगांव में लाई की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी शांति देवी अपने बड़े बेटे प्रियांशु (18) और छोटे बेटे शिवांशू (तीन) के साथ प्रयागराज के परसरा गांव स्थित मंदिर में आयोजित शिव पूजा में शामिल होने गई थीं। सोमवार रात करीब आठ बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। पचखरा गांव के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शांति देवी सड़क किनारे जा गिरीं, जबकि प्रियांशु और शिवांशू डंपर के पहियों के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर पकड़ा, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव हादसे की सूचना पर प्रयागराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे में शामिल डंपर को पकड़ लिया। सफेद कपड़ों में बेटों के शव देख बेसुध हुई मां मंगलवार रात करीब आठ बजे के बाद पोस्टमार्टम के बाद दोनों बेटों के शव गांव पहुंचे। दोनों को सफेद कपड़ों में लिपटा देखकर मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार खुद को कोसते हुए कह रही थीं। पिता राकेश साहू, दोनों भाइयों प्रिंस (10) और शिवा (आठ) समेत रिश्तेदार भी बिलखते रहे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)