डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचला,मौत:मेरठ के लावड़ बाजार में हुआ हादसा, आरोपी चालक गिरफ्तार

Oct 22, 2026 - 11:09
0
डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचला,मौत:मेरठ के लावड़ बाजार में हुआ हादसा, आरोपी चालक गिरफ्तार
मेरठ में गुरुवार की सुबह डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान पनवाड़ी गांव निवासी 32 वर्षीय सुनीता के तौर पर हुई है। । घटना के बाद चालक डंपर लेकर भागने लगा, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर दौराला-मसूरी मार्ग पर लावड़ कस्बे के बाजार में हुआ है। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम बेटे के साथ बाजार जा रही थी महिला जानकारी के अनुसार, दौराला थाना क्षेत्र के पनवाड़ी गांव निवासी धीर सिंह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी सुनीता अपने बेटे तरुण के साथ बाइक से बाजार जा रही थीं। जैसे ही वे लावड़ कस्बे के बाजार में पहुंचीं, डंपर की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। भाग रहे चालक को परिजनों और ग्रामीणों ने रोका हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भागने लगा। इस पर महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां सुनीता के परिवार में पति धीर सिंह के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। धीर सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User