अयोध्या में भ्राता भरत से मिलकर रो पड़े श्रीराम:राजगद्दी के बाद संतों ने भगवान श्रीसीताराम की आरती उतारी
स्मारक सदन की रामलीला में जब भगवान श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद लौटे तो भरत ने उनका स्वागत किया।दोनों भाई एक-दूसरे के गले मिले तो विछोह और प्रेम के आंसू अनवरत बहने लगे। इसके बाद राजगद्दी महोत्सव हुआ।इसमें संतों ने भगवान श्रीसीताराम की आरती उतारी।इस तरह पूरी अयोध्या में हषर् की लहर दौड़ गई चारो ओर आनंद छा गया। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत संजय दास,हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी महंत हेमंत दास,बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास,जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य महाराज,हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी रमेश दास,सरपंच महंत रामकुमार दास,जानकीघाट बड़ा स्थान के महंत जनमेजय शरण और शिवम श्रभ्वास्तव आदि मौजूद रहे। रामकचेहरी के महंत शशिकांत दास ने अतिथियों का स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)