संभल हत्याकांड में आज सुनवाई, ग्राइंडर से काटा था शव:पत्नी और प्रेमी ने हत्या कर गंगा और नाले में फेंके थे शव के टुकड़े

Oct 22, 2026 - 11:09
0
संभल हत्याकांड में आज सुनवाई, ग्राइंडर से काटा था शव:पत्नी और प्रेमी ने हत्या कर गंगा और नाले में फेंके थे शव के टुकड़े
संभल के राहुल हत्याकांड में गुरुवार को जिला न्यायालय में सुनवाई होगी। मामले में गवाही होनी है। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि न्यायालय में हत्याकांड से जुड़े मामले में गवाही होगी। यह मामला संभल जिला मुख्यालय बहजोई से करीब 20 किलोमीटर दूर चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुन्नी का है। आरोप है कि राहुल की पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ग्राइंडर से शव के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। राहुल 18 नवंबर 2025 से लापता था। 24 नवंबर को उसकी पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 15 दिसंबर 2025 को सुबह करीब नौ बजे राहुल का धड़ उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर चंदौसी कस्बे के ईदगाह रोड स्थित नाले में मिला था। वहीं, राहुल के सिर को घटनास्थल से करीब 52 किलोमीटर दूर थाना बबराला क्षेत्र के राजघाट में गंगा नदी में फेंकने की बात सामने आई थी। 15 साल पहले हुई थी राहुल और रूबी की शादी मृतक राहुल पुत्र जसवंत नगर पंचायत गंवा कस्बे, थाना रजपुरा, तहसील गुन्नौर का रहने वाला था। हत्याकांड से करीब 3 साल पहले वह पत्नी और बच्चों के साथ चंदौसी शहर में रहने लगा था। राहुल और रूबी की शादी 15 साल पहले हुई थी। राहुल ने पहले मजदूरी की और बाद में जूते का कारोबार शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान रूबी का मोहल्ले में रहने वाले गौरव के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। 18 नवंबर की रात राहुल ने दोनों को एक साथ देख लिया था। इसके बाद गौरव, राहुल के दोस्त जितेंद्र का ग्राइंडर लेकर आया। आरोप है कि राहुल की हत्या के बाद ग्राइंडर से उसके शव के टुकड़े किए गए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। 1300 रुपये में किराये पर ली थी स्विफ्ट कार घटना के संबंध में सामने आई जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर 2025 को 1300 रुपये में स्विफ्ट कार किराए पर ली गई थी। राहुल के सिर को राजघाट स्थित गंगा नदी में फेंका गया। वहीं, शाम को धड़ को लाल बैग में भरकर स्प्लेंडर बाइक से अंबेडकर पार्क तक लाया गया। इसके बाद भाजपा लिखा हुआ स्कूटर इस्तेमाल कर धड़ से भरे बैग को नाले में फेंक दिया गया। बाजू पर गुदे नाम से हुई पहचान 20 और 21 दिसंबर को राहुल के बाजू पर गुदा हुआ उसका नाम सामने आया। चंदौसी पुलिस ने इसी आधार पर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान राहुल की पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट से कड़ियां जुड़ती गईं। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस हत्याकांड की एक और खास बात यह थी कि ससुराल और मायका महज 20 कदम की दूरी पर आमने-सामने थे। करीब 4 फीट चौड़ी संकरी गली में हुई इस वारदात की भनक आसपास की आबादी को नहीं लगी थी। गुरुवार को जिला न्यायालय में होने वाली सुनवाई के दौरान मामले में गवाही होगी। राहुल-हत्याकांड...₹1,300 में गंगा के लिए स्विफ्ट किराए पर ली:बाइक, कार और स्कूटी से ठिकाने लगाए शरीर के अंग, तीनों वाहन बरामद संभल में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति राहुल की निर्मम हत्या कर दी। हत्यारों ने शव को ग्राइंडर से चार टुकड़ों में काटा और अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल कर शरीर के अंगों को ठिकाने लगाया। पुलिस ने गुमशुदगी की जांच के दौरान 15 दिसंबर को नाले से मिले शव की पहचान राहुल के रूप में की और एक महीने बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User