फतेहपुर में 13 साल के किशोर का शव मिला:प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबा था, नदी से 40 घंटे बाद बरामद हुआ

Oct 22, 2026 - 11:09
0
फतेहपुर में 13 साल के किशोर का शव मिला:प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबा था, नदी से 40 घंटे बाद बरामद हुआ
​फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान को बड़ा हादसा हो गया।तेजा नगर गांव के समीप रिंद नदी में डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव लगभग 40 घंटे के कड़े खोजबीन अभियान के बाद बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया गया।बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी अरविंद सिंह का 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे तेजा नगर के पास रिंद नदी में मां दुर्गा देवी की प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था।विसर्जन के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण अभिषेक नदी के तेज बहाव में समा गया और डूब गया। ​ हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की। बुधवार को दिनभर स्थानीय गोताखोरों के साथ फतेहपुर से आई पीएसी और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने नदी में चलाए गए संघन सर्च ऑपरेशन के माध्यम से किशोर को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ​बृहस्पतिवार सुबह लगभग 8:00 बजे एक बार फिर खोजबीन शुरू की गई, जिसके दौरान डूबे स्थान से लगभग 200 मीटर की दूरी पर अभिषेक का शव नदी में उतराता हुआ मिला।शव मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। ​घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User