अगले वर्ष भारत दौरे पर आएंगे ट्रंप
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले वर्ष की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर रहेगा। दोनों देशों ने ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक सहयोग के क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है।