बिजनौर में मासूम की मौत से सनसनी
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 7 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में हुए विवाद के दौरान एक युवक ने बच्चे को पशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन लगा दिया था। घटना के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।