दरभंगा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन 19 और 21 नवंबर को चलेगी:ट्रेन बलिया समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी; कुल 16 कोच होंगे

Nov 19, 2026 - 09:35
0
दरभंगा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन 19 और 21 नवंबर को चलेगी:ट्रेन बलिया समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी; कुल 16 कोच होंगे
दीपावली और छठ के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे दरभंगा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। ट्रेन नंबर 05523 दरभंगा से 19 नवंबर को शाम 4:30 बजे रवाना होगी। लहेरिया सराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होते हुए बलिया पहुंचेगी। यहां ट्रेन का समय रात 11:35 बजे निर्धारित है। इसके बाद गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, वाराणसी, प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे समेत अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 3 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 21 नवंबर को मुंबई से चलेगी ट्रेन वापसी में ट्रेन नंबर 05524 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 नवंबर को सुबह 6 बजे रवाना होगी। यह ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मनिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंड़िहार और गाजीपुर सिटी होते हुए बलिया पहुंचेगी। बलिया में ट्रेन का ठहराव अगले दिन सुबह 9:35 बजे निर्धारित है। दरभंगा शाम 5:45 बजे पहुंचेगी ट्रेन बलिया से रवाना होने के बाद ट्रेन छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और लहेरिया सराय होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। दरभंगा पहुंचने का निर्धारित समय शाम 5:45 बजे है। 16 कोच के साथ होगा संचालन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि त्योहार स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 9, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 5 और एसएलआरडी के 2 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इससे त्योहार के बाद लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User