दुनिया में सबसे महंगे तलाक की आशंका:जेनसन से तलाक हुआ तो पत्नी को मिलेंगे ₹7.20 लाख करोड़; एनवीडिया प्रमुख का चीनी महिला से अफेयर

Nov 11, 2026 - 03:53
0
दुनिया में सबसे महंगे तलाक की आशंका:जेनसन से तलाक हुआ तो पत्नी को मिलेंगे ₹7.20 लाख करोड़; एनवीडिया प्रमुख का चीनी महिला से अफेयर
दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेनसन हुआंग और पत्नी लोरी हुआंग के बीच तलाक की अटकलों ने वैश्विक बाजार में हलचल मचा दी है। दोनों ने 1985 में शादी की थी। दो बच्चे हैं। हालांकि लोरी की तरफ से तलाक को लेकर अभी कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यदि तलाक होता है, तो यह इतिहास का सबसे महंगा समझौता साबित हो सकता है। कैलिफोर्निया के कम्युनिटी-प्रॉपर्टी कानून के तहत शादी के दौरान बनी संपत्ति में पत्नी को 50% हिस्सेदारी मिलती है। 405 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली एनवीडिया 1993 में शुरू हुई। जेनसन अभी 14.56 लाख करोड़ रुपए के मालिक हैं। यानी तलाक के बाद लोरी को 7.20 लाख करोड़ रुपए तक मिल सकते हैं। यह रकम 2021 में हुए बिल गेट्स और मेलिंडा के 7.10 लाख करोड़ रुपए के तलाक से ज्यादा है। अब तक जेनसन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ तक घटी एलिस-जेनसन के संबंधों और जासूसी मामले की जांच शुरू होने के बाद से एनवीडिया के शेयर 5% तक गिर चुके हैं। जेनसन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ रु. तक घट चुकी है। जेनसन फोर्ब्स की अमीरों की सूची में दो स्थान खिसककर 10वें पर आ गए हैं। इस उथल-पुथल के बीच निवेशक 17 नवंबर को आने वाले कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर टिकाए हुए हैं। ----------------------------- एनवीडिया पर जेन्सन की इतनी पकड़ कि हटाना आसान नहीं: कंपनी में उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, चीनी महिला से अफेयर की जांच शुरू एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User