मेरठ में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई गोवर्धन पूजा:कहीं लगा अन्नकूट का भोग तो कहीं सजे गोवर्धन, देखिए तस्वीरें

Nov 11, 2026 - 06:16
0
मेरठ में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई गोवर्धन पूजा:कहीं लगा अन्नकूट का भोग तो कहीं सजे गोवर्धन, देखिए तस्वीरें
मेरठ में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। घरों से लेकर मंदिरों तक भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की गई। कहीं गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसे फूलों से सजाया गया तो कहीं अन्नकूट का प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की परिक्रमा कर आरती की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई जगहों पर गोवर्धन की आकृतियों को रंग-बिरंगे फूलों और अन्य सजावटी सामग्री से आकर्षक रूप दिया गया। मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे शहर में लोगों ने अपनी-अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार पर्व मनाया। तस्वीरों में देखिए मेरठ में कैसे मना गोवर्धन पूजा का पर्व-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User